Begin typing your search above and press return to search.

Barsati Kide Kaise Bhagaye: अगर आप भी बरसाती कीड़े से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा

बरसात के मौसम में खासतौर से रेंगने और उड़ने वाले कीड़े जैसे मक्खियां, कॉकरोच, चींटियां और बरसाती कीड़े घर में मंडराने लगते हैं। ये कीड़े घर के कोनों, रसोई, बाथरूम और फर्नीचर के नीचे छिप जाते हैं और कई बार बारिश रुकने के बाद भी घर में बने रहते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि घरों से बरसाती कीड़ों को कैसे भगाए, बरसाती कीड़ों को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे क्या है?

अगर आप भी बरसाती कीड़े से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा
X
By Chitrsen Sahu

Barsati Kide Kaise Bhagaye: बरसात का मौसम आते ही मौसमी कीड़े-मकोड़े भी बाहर निकलने लगते हैं। इस मौसम में खासतौर से रेंगने और उड़ने वाले कीड़े जैसे मक्खियां, कॉकरोच, चींटियां और बरसाती कीड़े घर में मंडराने लगते हैं। ये कीड़े घर के कोनों, रसोई, बाथरूम और फर्नीचर के नीचे छिप जाते हैं और कई बार बारिश रुकने के बाद भी घर में बने रहते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि घरों से बरसाती कीड़ों को कैसे भगाए, बरसाती कीड़ों को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे क्या है?

घर को बनाए कीट-मुक्त और सुरक्षित

अगर आप भी इन कीड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर ही घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। बरसात के मौसम में इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने घर को कीट-मुक्त और सुरक्षित बना सकते हैं। साथ ही ये नुस्खे सस्ते, प्राकृतिक और स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित होते हैं।

इस तरह बनाएं स्प्रे:

इसके लिए सबसे पहले आप पानी को एक बर्तन में गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें 5 से 6 लौंग डाल दें। पानी का रंग बदलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें और उसे ठंडा कर लें। अब कुछ तेज पत्ते तोड़कर उसमें डाल लें। इसके बाद उसको एक स्प्रे बोतल में भर लें और छिड़काव कर दें। इससे न सिर्फ मक्खियां, कॉकरोच, चींटियों से राहत मिलेगी बल्कि बरसाती कीड़े भी घर से छूमंतर हो जाएंगे।

सफेद सिरका:

सिरके से तेज गंध आती है, जो कीड़ों मकोड़ों को दूर भगाती है। इसके लिए आप घर पर सिरका को पानी में मिलाकर छिड़क सकते हैं, या फिर पानी में मिलाकर पोछा भी लगा सकते हैं।

नमक:

पानी में सादा नमक या सेंधा नमक मिलाकर छिड़कने से कीड़े-मकोड़े मरने लगते हैं। खासतौर से चींटियों और अन्य छोटे कीड़ों पर ये उपाय प्रभावी है।

नींबू का रस:

अगगर आप सीधे नींबू का रस या नींबू के रस को पानी में मिलाकर छिड़कते हैं तो कीड़े-मकोड़े तुरंत भाग जाएंगे

लहसुन:

लहसुन से तेज गंध आती है, जो कीड़ों को नहीं भाती। अगर आप भी कीड़े-मकोड़े से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए लहसुन रामबाण उपाय है। लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं और इसे कीड़ों वाले क्षेत्रों में छिड़काव करें। मक्खी और मच्छर भी इससे दूर रहते हैं।


Next Story