Begin typing your search above and press return to search.

CG-में हैवानियतः बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती…

CG-में हैवानियतः बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती…
X
By NPG News

महासमुंद 20 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से दिल दहलादेने वाली घटना सामने आयी है। आरोपी युवक ने महिला से बलात्कार के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं है। आरोपी युवक रेप की घटना के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया है। इस घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखुरी गांव की है। गुरूवार 17 सितंबर को 33 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाला आरोपी मिलन बरिहा महिला के घर पहुंचा और महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो सामने रखी लकड़ी से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले के दौरान जब पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। वहीँ जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद महासमुंद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बसना थाने में 376 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस खौफनाक घटना के बाद गांव में आरोपी के प्रति आक्रोश है। साथ ही ग्रामीण आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी कर रहे है।

Next Story