Begin typing your search above and press return to search.

CG 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गाईडलाइन : कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों को लेकर माशिम ने जारी किये निर्देश… 7 अलग-अलग बिंदुओं का करना होगा पालन …पढ़िेये

CG 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गाईडलाइन : कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों को लेकर माशिम ने जारी किये निर्देश… 7 अलग-अलग बिंदुओं का करना होगा पालन …पढ़िेये
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2021। कोरोना के कहर के बीच छत्तीसगढ़ में स्कूल, कालेज, ITI , आंगनबाडी केंद्र को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा के बजाय जनरल प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया गया है, हालांकि 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पूर्व नियोजित प्रोग्राम के तहत ही आयोजित की जायेगी। कोरोना संकट के बीच आफलाइन तरीके से संचालित होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 7 बिंदुओं पर अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

माशिम ने अपने आदेश में बताया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल और 12वीं बोर्ड परीक्षा 3 मई से होगी। कोरोना को लेकर परीक्षा में अत्यंत सावधानी बरतनी जरूरी है। माशिम ने कहा है कि कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी को भी परीक्षा देने की इजाजत होगी। माशिम ने कहा है कि किसी परीक्षार्थी के कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी केंद्राधीक्षक या प्राचार्य को होती है तो माशिम को इसकी सूचना देनी होगी।

हालांकि कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी को समान्य परीक्षार्थियों के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

कोरोना पॉजेटिव परीक्षार्थी को अलग से बैठने की व्यवस्था की जायेगी। उन्हें परीक्षा केंद्र में अलग से प्रवेश दिया जायेगा।

जिस कक्षा में कोरोना पॉजेटिव परीक्षार्थी को बैठाया जायेगा, उसमें पर्यवेक्षक को अलग से नियुक्ति किया जायेगा।

पर्यवेक्षक को भी एहितियाती कदम उठाते हुए ही कक्ष में प्रवेश करने को कहा जायेगा।

परीक्षा के बाद परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को अलग से सील बंद लिफाफा में बंद कर थाने में रखा जायेगा। लिफाफे पर कोरोना पॉजेटिव छात्र की उत्तर पुस्तिका लिखे होने का उल्लेख होगा। वहीं अन्य परीक्षार्थियों से उसे अलग रखा जायेगा।

कोरोना पॉजेटिव परीक्षार्थी का रोल नंबर मंडल कार्यालय को ईमेल के जरिये भेजा जायेगा।

Next Story