Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में लालची पति और ससुर गिरफ्तार….दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी…

राजधानी में लालची पति और ससुर गिरफ्तार….दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी…
X
By NPG News

रायपुर 28 दिसंबर 2020। राजधानी में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। मामले में पुलिस ने मृतिका के पति और उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। मामला खम्हारडीह थाने के वृंदावन काॅलोनी का है।
घटना एक सप्ताह पहले की है। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाते हुये थाने में शिकायत दर्ज करायी हैं कि, मृतिका प्रियंका सोनी की शादी रायपुर निवासी रवि सोनी से 2018 में हुई थी। इस दौरान प्रियंका डाॅक विभाग में संविदा पर कार्य कर रही थी। शादी के बाद से ही रवि अपनी पत्नी को दहेज कम लाई हो कहकर दहेज लाने का दबाव बनाते रहता था। इसी बात को लेेकर दोनों में आये दिन मारपीट और लड़ाई होती रहती थी। एक सप्ताह पहले भी इसी बात को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी से विवाद किया था। विवाद के बाद पत्नी ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मृतिका के पति रवि सोनी और ससुर पुरूषोत्तम सोनी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 304 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story