Begin typing your search above and press return to search.

ग्रैमी अवॉर्ड्स: प्रियंका चोपड़ा को लुक के लिए किया जा रहा था ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब…

ग्रैमी अवॉर्ड्स: प्रियंका चोपड़ा को लुक के लिए किया जा रहा था ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब…
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 जनवरी 2020। प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है। वे लिखती हैं कि जनवरी का महीना उनके लिए काफी क्रेजी रहा। मैं सोच रही थी कि साल की शुरुआत कितनी मजेदार और क्रेजी हुई। उन्हें प्यार करें जो आपको प्यार करते हों, ऐसी जिंदगी जिएं जैसी आप जीना चाहते हैं। दुनिया में चाहे कितनी भी तकलीफें आपके पास आ जाएं, खुद को हमेशा प्यार करें और इज्जत दें। साथ ही उन लोगों से भी प्यार करें जो आपके आसपास हैं। मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, इतना अपनापन दिया। और जब नहीं दिया फिर भी मेरे पास सब कुछ रहा। अपने आसपास मौजूद लोगों से प्यार करें और उनके मेहरबान रहें। ये सभी चीजें मायने रखती हैं, जिंदगी एक गिफ्ट है।

कई लोगों ने प्रियंका के इस पोस्ट पर अपनी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी और कुछ ने दिल वाला इमोजी बनाकर उन्हें प्यार दिया।

बता दें कि, प्रियंका और निक जोनस ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पहुंचे थे और एक्ट्रेस ने इस दौरान ओपन डीप कट गाउन पहना था जिसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। किसी को उनका यह लुक हॉट लगा तो कुछ को उनका लुक पसंद नहीं आया। कई लोगों ने प्रियंका के इस आउटफिट को लेकर कहा कि उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे।

Next Story