Begin typing your search above and press return to search.

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट जारी: 17.82 फीसदी छात्र पास, 7 चरणों में ऐसे देखें रिजल्ट …

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट जारी: 17.82 फीसदी छात्र पास, 7 चरणों में ऐसे देखें रिजल्ट …
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 मार्च 2021। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने GATE 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स 30 मार्च से लेकर 30 जून तक गेट परीक्षा 2021 का स्कोर कार्ड डाउन लोड कर सकेंगे। इस साल गेट (GATE) में कुल 17.82 फीसदी कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 7,11,542 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 1,26,813 कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया है।

गेट परीक्षा में पास कुल विद्यार्थियों में 98732 पुरुष और 28081 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थी 30 मार्च से लेकर 30 जून तक फ्री में गेट परीक्षा 2021 का स्कोरकोर्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि गेट परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन तय वक्त से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल गेट परीक्षा के लिए 8,82,684 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बीते साल 8.59 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को हुआ था।

अभ्यर्थी गेट (GATE 2021) परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-अब आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका गेट का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

Next Story