Begin typing your search above and press return to search.

चार राज्यों के राज्यपाल बदलेः देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ नए राज्यपालों का आदेश, राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का इस्तीफा मंजूर

चार राज्यों के राज्यपाल बदलेः देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ नए राज्यपालों का आदेश, राष्ट्रपति ने किया उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का इस्तीफा मंजूर
X
By NPG News

नई दिल्ली, 10 सितंबर 2021। पंजाब के प्रभारी राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अब पंजाब के नियमित राज्यपाल होंगे। वहीं, उत्तराखंड, तामिलनाडू असम और नागालैंड के राज्यपाल बदल गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने देर रात इसका आदेश जारी कर दिया।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को राज्य के राज्यपाल की कमान सौंप दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मौर्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को यह जिम्मा सौंपा है।
राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है। अभी तक पुरोहित पंजाब के राज्यपाल का प्रभार संभाल रहे थे। नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि का तबादला तमिलनाडु किया गया है, जो पुरोहित का स्थान लेंगे।
असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह अगली व्यवस्था तक यह जिम्मा संभालेंगे। इन सभी की नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी।

Next Story