
छत्तीसगढ़ के एनपीएस कर्मचारी हुए एकजुट – राष्ट्रीय अध्यक्ष रावत भी होंगे शामिल
रायपुर 12 मार्च 2021. राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजकगण संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, लैलुन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, राष्ट्रीय आईटीसेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनघोषणा पत्र में एनपीएस के स्थान पर 2004 के पूर्व लागू पुरानी पेंशन पर कार्यवाही करने का वादा किया है, किन्तु अब तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है, लगातार माँग के बाद कार्यवाही नही किये जाने के कारण 13 मार्च को रायपुर में रैली निकालकर विशाल धरना देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा, धरना व रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह जी रावत द्वारा संबोधित किया जाएगा।
प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है कि “जब एक देश एक विधान तो पुरानी पेंशन क्यों असमान” है, उन्होंने कहा है कि 13 मार्च को प्रदेश के सभी विभाग के एन पी एस कर्मचारी रैली में शामिल होंगे।
सरकार ने जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन लागू करने की बात की है,,लेकिन अब तक कुछ नही किये जाने के कारण वादा याद दिलाते हुए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर हजारो कर्मचारी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर में 13 मार्च को बूढ़ातालाब में प्रदर्शन करेंगे,,पेंशन की लड़ाई घर बैठकर नही बल्कि लड़कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के शिक्षक, लिपिक, पंचायत सचिव, कृषि, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, पुलिस, सुरक्षा, राजस्व, सीएसईबी कर्मी, केंद्रीय कर्मी के साथ एनपीएस कर्मचारी 13 मार्च को अपने पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली व धरना में शामिल होंगें।
