Begin typing your search above and press return to search.

सरगुजा में सरकारी राशन दुकाने सशर्त सीमित समय के लिए खुलेंगी.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सरगुजा में सरकारी राशन दुकाने सशर्त सीमित समय के लिए खुलेंगी.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश
X
By NPG News

अंबिकापुर,16 अप्रैल 2021। सरगुजा में लॉकडाउन के बीच राहत देते हुए सरगुजा ज़िला प्रशासन ने सरकारी राशन दुकानों को सशर्त सीमित समय के लिए खोलने की इजाज़त दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित इन राशन दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक राशन वितरण की अनुमति रहेगी।
कलेक्टर संजीव झा ने NPG को बताया
“ लॉकडाउन के दौरान सरकारी राशन दुकानें खोली जाएँगी लेकिन उसके शर्तें हैं इनमें बाहर दो ग़ज़ की दूरी घेरा बनाकर रखना तो है ही.. साथ ही राशन दुकान के हितग्राहियों को वितरण के पूर्व संचालक द्वारा टोकन दिया जाएगा ताकि दुकान में अनावश्यक भीड़ ना हो.. संचालक सेनेटाईजर साबुन की व्यवस्था रखेंगे साथ ही साथ यह अनिवार्य होगा कि हितग्राही मास्क लगाकर पहुँचे”
सरकारी राशन दुकानों के संचालन से गरीब तबके को फ़ायदा होगा।

Next Story