Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी कार्यालय खुलेंगे : कल से प्रदेश भर में सरकारी कार्यालय खुलेंगे…. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… दफ्तरों में एक तिहाई ही आयेंगे कर्मचारी… इन शर्तों का भी करना होगा पालन… पढ़िये

सरकारी कार्यालय खुलेंगे : कल से प्रदेश भर में सरकारी कार्यालय खुलेंगे…. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… दफ्तरों में एक तिहाई ही आयेंगे कर्मचारी… इन शर्तों का भी करना होगा पालन… पढ़िये
X
By NPG News

रायपुर 3 मई 2020। कल से कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन-3 शुरू ह गयाहै। इस लाकडाउन के दौरान आमलोगों को बड़ी राहत दी गयी है, वहीं करीब 40 दिनों से बंद दफ्तरों के ताले भी सोमवार से खुल जायेंगे। इस बाबत राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जीएडी सचिव कमलप्रीत सिंह की तरफ से जारी आदेश के मताबिक कोरोना के मद्देनजर शासकीय कार्यालयों का काम नहीं हो रहा था, लेकिन लोकहित को ध्यान में रखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यालयों का संचालन किया जायेगा।

कल यानि 4 मई से प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय एवं विभागों के अंतर्गत निगम, मंडल, आयोग और अन्य प्रशासनिक इकाईयों खुलनी शुरू हो जायेगी।

कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति होगी, जबकि अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी। कार्यालयों में इसे लेकर ड्यूटी रोस्टर बनाया जायेगा। हालांकि कन्टेमेंट जोन में किसी तरह के कार्यालयों का संचालन नहीं किया जायेगा।

शासकीय कार्यालयों में काम शुरू करने से पहले सेनेटाइजेशन और साफ सफाई की व्यवस्था जारी निर्देश के मुताबिक करना होगा। इस बात का निर्देश दिया गया है कि कार्यालयों में बैठक कम से कम किया जाये। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी होगा।

कार्यालय परिसर के बाहर शिकायत पेटी रखी जायेगी, जिसमें लोग अपनी शिकायत को रख सकेंगे, जिसका निराकरण अधिकारियों के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। अधिकारी व कर्मचारियों को इस बात की सख्त हिदायत दी गयी है कि वो सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यालयों में ना होने दें।

Next Story