Begin typing your search above and press return to search.

कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बच्चों की वापसी को लेकर CM भूपेश गंभीर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार

कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बच्चों की वापसी को लेकर CM भूपेश गंभीर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार
X
By NPG News

रायपुर,17 अप्रैल 2020। राजस्थान के कोटा में प्रदेश के बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों की वापसी को लेकर परिजन परेशान हैं, वहीं CM भूपेश बघेल भी इस मसले को पूरी संवेदनशीलता से देख रहे हैं।राज्य सरकार ने इस मसले को लेकर कोटा जिला प्रशासन से भी जानकारी ली है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मसले को लेकर संपर्क में हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन बच्चों की वापसी जल्द और सुरक्षित तरीक़े से सुनिश्चित कराने की क़वायद में हैं। कोविड 19 संक्रमण के इस समय में राज्यों के बीच यात्री परिवहन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति जरुरी है। खबरें हैं कि मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास राज्य सरकार ने भेज दिया है और अब राज्य सरकार को अनुमोदन का इंतज़ार है।

उच्च पदस्थ सूत्र ने NPG को बताया
“हम पूरी संवेदनशीलता से उन बच्चों को लाने की क़वायद में जुटे हैं.. हमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिशानिर्देश और अनुमोदन का इंतज़ार है”

Next Story