Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी शोक: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण विश्व पर्यावरण दिवस पर कोई भी सरकारी मनोरंजन समारोह नहीं, CM हाउस में आयोजित वृक्षारोपण प्रोत्साहन अब 6 जून को

सरकारी शोक: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण विश्व पर्यावरण दिवस पर कोई भी सरकारी मनोरंजन समारोह नहीं, CM हाउस में आयोजित वृक्षारोपण प्रोत्साहन अब 6 जून को
X
By NPG News

रायपुर, 4 जून 2021। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत सरकार ने 5 जून को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस कारण कल 5 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम अब 6 जून दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। सरकारी शोक के कारण आज कोई मनोरंजन समारोह नहीं होंगे।

Next Story