Begin typing your search above and press return to search.

देशभर में कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरी…देखिये डिटेल…

देशभर में कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरी…देखिये डिटेल…
X
By NPG News

रायपुर 8 जुलाई 2021 हम यहां देशभर में निकली सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और असिस्टेंट पर्सनेल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 130 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC)द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 128 पद , प्रोफेसर के1 पद और पर्सनेल ऑफिसर के 1 पद रिक्त है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police Recruitment 2021 के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है । इस नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2021 है। यह भर्ती अभियान पुलिस विभाग में एसआई और एएसआई के 1339 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने असिस्टेंट एयरक्रॉफ्ट मैकेनिक (एएसआई), असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक (एएसआई), कांस्टेबल (स्टोर मैन) सहित अन्य के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

Next Story