Begin typing your search above and press return to search.

सरकार ने 11 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता…सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आई खुशखबरी, इस राज्य की सरकार ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

सरकार ने 11 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता…सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आई खुशखबरी, इस राज्य की सरकार ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान
X
By NPG News

भुवनेश्वर 8 अक्टूबर 2021। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने त्योहारों के मौसम में शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 11 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया। महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि 01 जुलाई 2021 से प्रभावी रहेगी और लाभार्थियों के अक्टूबर के वेतन में यह बढोतरी कर दी जाएगी। इस फैसले से राज्य सरकार के चार लाख कर्मचारी और साढ़े तीन लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते (DA) को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को पिछले तीन महीने का बकाया महंगाई भत्ता नकद राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा 11 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा तीन लंबित डीए को जोड़ने के बाद हुई, जिसमें जनवरी से जून 2020 के लिए घोषित 4 प्रतिशत डीए भी शामिल है। जुलाई से दिसंबर 2020 और जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए भत्ता शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान करने के बाद कई राज्य सरकार ने इसका अनुसरण किया है। केंद्र के ऐलान के बाद झारखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों ने भी अपने-अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा गुजरात सरकार ने भी डीए में बढ़ोतरी कर दी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत को बढ़ाकर 28 फीसदी करने की मंजूरी 1 जुलाई 2021 से दी थी। सरकार के इस फैसले से पहले कर्मचारियों को 17 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलती थी। अब सूचना है कि केंद्र सरकार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा सकती है। केंद्र ने जुलाई महीने में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया था। व्यय विभाग के 7 जुलाई 2017 को जारी एक आदेश में कहा गया था कि महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से अधिक होने पर एचआरए में संशोधन किया जाएगा।

Next Story