Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी JOB के लिए अच्छा मौकाः एसएससी ने 271 विभागों के लिए 3261 पदों की वैकेंसी निकाली, ऑनलाईन आवदेन शुरू

सरकारी JOB के लिए अच्छा मौकाः एसएससी ने 271 विभागों के लिए 3261 पदों की वैकेंसी निकाली, ऑनलाईन आवदेन शुरू
X
By NPG News

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2021। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार में काम करने के लिए बड़िया अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के 271 विभागों में सेलेक्शन पोस्ट के 3261 पदों पर भर्ती शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। आवेदक 25 अक्तूबर तक आवेदन करा सकते हैं। ऑनलाइन फीस 28 अक्टूबर तक जमा होगी। ऑफलाइन चालान 28 अक्तूबर की रात 11ः30 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। चालान के माध्यम से एक नवंबर तक फीस जमा होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले साल जनवरी और फरवरी में प्रस्तावित है। 3261 पदों में से एससी के 477, एसटी 249, ओबीसी 788, अनारक्षित 1366 और ईडब्ल्यूएस के 381 पद हैं। बाकी पद दिव्यांग एवं अन्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से 400 से अधिक पद मल्टी टास्किंग स्टाफ, 146 रिसर्च असिस्टेंट, 62 जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के शामिल हैं।

Next Story