Begin typing your search above and press return to search.

संविदा-अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर GOOD न्यूज : अब से कुछ देर बाद हाईपावर कमेटी की बैठक… नियमितिकरण को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा होगी तैयार… इस कमेटी को राज्य सरकार ने किया है गठित… पढ़िये

संविदा-अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर GOOD न्यूज : अब से कुछ देर बाद हाईपावर कमेटी की बैठक… नियमितिकरण को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा होगी तैयार… इस कमेटी को राज्य सरकार ने किया है गठित… पढ़िये
X
By NPG News

रायपुर 9 जनवरी 2020। राज्य सरकार नये साल में संविदा व अनियमित कर्मचारी के साथ-साथ दैनिक वेतनभोगियों को बड़ी सौगात दे सकती है। राज्य सरकार की गठित हाईपावर कमेटी की आज एक बड़ी बैठक होने जा रही है। दोपहर बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ये बैठक होगी। बैठक वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रमुख सचिव व सचिवों को मेंबर बनाया गया है। राज्य सरकार की तरफ से गठित हाईपावर कमेटी में वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव अध्यक्ष के अलावे विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव, वित्त विभाग के सचिव, पंचायत विभाग के सचिव, आदिम जाति विभाग के सचिव मेंबर बनाये गये हैं। वहीं जीएडी सचिव मेंबर सिकरेट्री नियुक्त किये गये थे।

ब्रेकिंग : कर्मचारियों की नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू……राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव के नेतृत्व में सचिव स्तर 5 सदस्यीय कमेटी बनायी….जल्द देगी सरकार को अपनी रिपोर्ट

बैठक को लेकर जीएडी ने सभी सदस्यों को सूचना भेज दी है।चयेरमैन सहित ये सदस्यीय कमेटी नियमितिकरण को लेकर अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट संकलित कर उनके नियमितिकरण की अनुशंसा व सुझाव राज्य सरकार को देगी। माना जा रहा है कि बजट सत्र के पहले पूरी पक्रिया हो जायेगी। लिहाजा बजट में इन अनियमित कर्मियों के लिए राज्य सरकार कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।

Next Story