Begin typing your search above and press return to search.

GOLD पर अच्छी खबर: 50000 के नीचे आने को तैयार सोने के दाम!…चांदी की चमक हुई कम…जानिए क्या हो गए हैं भाव

GOLD पर अच्छी खबर: 50000 के नीचे आने को तैयार सोने के दाम!…चांदी की चमक हुई कम…जानिए क्या हो गए हैं भाव
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 अक्टूबर 2020. घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के हाजिर भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी का भाव 2,000 रुपये कम हुआ। आज 7 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 679 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 2,011 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और चांदी का हाजिर भाव 59,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 को सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 7 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 6 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50365 51044 -679
Gold 995 (23 कैरेट) 50163 50840 -677
Gold 916 (22 कैरेट) 46134 46756 -622
Gold 750 (18 कैरेट) 37774 38283 -509
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29464 29861 -397
Silver 999 59021 Rs/Kg 61112 Rs/Kg 2011 Rs/Kg

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Next Story