Begin typing your search above and press return to search.

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी की चमक हुई कम… जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी की चमक हुई कम… जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 जनवरी 2019. जनवरी के पहले हफ्ते से ही सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला वहीं सराफा बाजार में सोने का रेट जहां रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ वहीं गोते भी लगाया। सोने की चमक गुरुवार और शुक्रवार को फीकी पड़ गई।

दरअसल अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले के बाद लग रहा था अमेरिका इसका माकूल जवाब देगा। तनाव बढ़ने की आशंका में 6 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार जहां धड़ाम हुए वहीं सोने की चमक बढ़ गई। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद दोनों देशों में तनवा थोड़ा कम हुआ तो शेयर बाजार में रौनक लौटी और सोने की कीमत गिरने लगी। 9 जनवरी को सोना जहां 766 रुपये गिरकर 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं शेयर बाजार में सेंसेक्स 635 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं चांदी 1348 रुपए नीचे खिसक गया। सोने की कीमत में न सिर्फ घरेलु बाजार में बल्कि स्थानीय बाजार में गिरावट के साथ-साथ सोने की कीमत में वैश्विक स्तर पर भी गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 71.07 पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण रुपये में मजबूती आई है।

Next Story