Begin typing your search above and press return to search.

खुशखबरी: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1000 रू से भी ज्यादा सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम Gold का आज का भाव

खुशखबरी: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1000 रू से भी ज्यादा सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम Gold का आज का भाव
X
By NPG News

नई दिल्ली 29 जनवरी 2020। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 182 रुपये फिसलकर 41,019 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। आज सोना 182 रुपये नीचे गिरकर 41019 रु पए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 1000 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वहां सोना हाजिर एक फीसदी से अधिक टूट गया था। इसका असर आज सराफा बाजार पर देखा गया। हालांकि गत दिवस की भारी गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में आज थोड़ा सुधार देखा गया।सोने की कीमत 41019 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को ये कीमत 41201 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। मंगलवार को सोने 162 रुपए नीचे गिरा था। जबकि सोमवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी लगातार दूसरे दिन गिरकर 46610 रुपए पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी ती तीमच नें 1,083 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर आई गिरावट का असर घरेलु बाजार पर भी दिखा। वहीं औद्योगिक मांग घटने की वजह से चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का दाम 47,693 रुपए से लुढ़कर 46,610 रुपए पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस रही।

Next Story