नईदिल्ली 26 अक्टूबर 2020. धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं। शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले आज यानी 26 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 254 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50969 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1352 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 61193 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
अक्टूबर के अगले तीन चार दिनों तक सोने के दाम में गिरावट देखी जा सकती है. लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह से सोने के भाव में उछाल आ सकती है. अगले महीने दिवाली धनतेरस तक सोने के भाव 55000 रुपये प्रति दस के पार तक जा सकते हैं. त्योहारों के समय बढ़ती मांग की वजह के कई जगहों पर डीलर्स अधिक रेट वसूल रहे हैं. शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव 50,866 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि वहीं चांदी 62,425 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 26 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 26 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50969 | 51223 | -254 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50765 | 51018 | -253 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46688 | 46920 | -232 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38227 | 38417 | -190 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29817 | 29965 | -148 |
Silver 999 | 61193 Rs/Kg | 62545 Rs/Kg | -1352 Rs/Kg |