Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इस बदलाव से बढ़ने वाली है सैलरी… 28% DA के बाद मिलने वाली है एक और गुड न्यूज

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इस बदलाव से बढ़ने वाली है सैलरी… 28% DA के बाद मिलने वाली है एक और गुड न्यूज
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 अगस्त 2021. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है. अब जल्द ही कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है. जी हां, अब सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक बार फिर इजाफा होने वाला है. इस महंगाई भत्ते के लागू होने के बाद से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी. वैसे हाल ही में जुलाई से महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था, जिसके बाद से मंहगाई भत्ता 28 फीसदी तक हो गया है. अब 3 फीसदी महंगाई भत्ता और बढ़ेगा. कई रिपोर्ट्स में इसे कंफर्म माना जा रहा है और साल के अंत तक महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा. 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी तक पहुंच जाएगा, जो अभी 28 फीसदी तक है.

जून 2021 का महंगाई भत्ते अभी तय नहीं किया गया है. लेकिन, जनवरी से मई 2021 के AICPI आंकड़ों से साफ है कि 3 परसेंट महंगाई भत्ता और बढ़ेगा. JCM सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, जल्द ही इसका भी ऐलान होना है. हालांकि, इसका भुगतान कब होगा यह अभी तय नहीं है. लेकिन, 3 फीसदी और बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 परसेंट फीसदी पर पहुंच जाएगा. मतलब सैलरी में एक बार फिर इजाफा होना तय है.

दरअसल, डियरनेस अलाउंस कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है. यह भत्ता सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को दिया जाता है. महंगाई भत्ता इसलिए दिया जाता है कि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों को अपना जीवन-यापन करने में कोई परेशानी न हो. आमतौर पर हर 6 महीने, जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है. महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है. शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है. डियरनेस अलाउंस की गणना मूल सैलरी पर होती है.

Next Story