Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारियों के लिए GOOD न्यूज : यहां राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 2 दिन की छुट्टी का किया ऐलान….. कैबिनेट से मिली मंजूरी…

कर्मचारियों के लिए GOOD न्यूज : यहां राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 2 दिन की छुट्टी का किया ऐलान….. कैबिनेट से मिली मंजूरी…
X
By NPG News

मुंबई 12 फरवरी 2020। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने जनता से जुड़े दो अहम फैसले लिए हैं. इनमें पहला राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हैं, इन्हें 29 फरवरी से हफ्ते में 5 दिन की काम करना होगा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. राज्य में सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्थानीय निकायों में 20 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हैं।

अभी महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी दी जाती है लेकिन सरकार के इस कदम से हर शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी होगी.इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य रश्मि ठाकरे ने मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पब, मॉल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खोले जाने की घोषणा की थी. फिलहाल मुंबई में इसे काला घोड़ा, नरीमन प्वाइंट, बीकेसी और कमला मिल कंपाउंड के इलाके में खोलने का फैसला किया गया है. 26 जनवरी से इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा चुका है।

इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को 45 मिनट अतिरिक्त काम करना होगा। 45 मिनट रोजाना ज्यादा काम करने से प्रत्येक सप्ताह 3.75 अतिरिक्त कार्यघंटे होंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट के निर्णय का उद्देश्य कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी और दक्षता बढ़ाना है, इसके अलावा, वर्कप्लेस पर गैरहाजिरी को कम करना है।

Next Story