Begin typing your search above and press return to search.

रसोई गैस को लेकर अच्छी खबर: इस महीने से सस्ता हुआ गैस सिलिंडर, अब इतने रूपए हुआ दाम… जानिए

रसोई गैस को लेकर अच्छी खबर: इस महीने से सस्ता हुआ गैस सिलिंडर, अब इतने रूपए हुआ दाम… जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 जून 2021। जून की पहली तारीख को जहां कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं रसोई गैस के मोर्चे पर भी राहत की बड़ी खबर आ रही है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder Price की समीक्षा करती हैं और जरूरी बदलाव किया जाता है जो पूरे महीने लागू रहती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 जून से रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस महीने से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर यानी 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 122 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर पिछले महीने के 1595.50 रुपये के मुकाबले 122 रुपये सस्ता होकर 1473.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1667.50 रुपये से गिरकर 1544.50 रुपये, मुंबई में 1545 रुपये से गिरकर 1422.50 रुपये और चेन्नई में यह 1725.50 रुपये से गिरकर 1603 रुपये का हो गया है।

इतना है 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर का दाम
घरेलू एलपीडी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों तरह के घरेलू एलपीडी सिलिंडर की कीमत पुराने स्तर पर ही बनी हुई है।दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 809 रुपये का है। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में यह 825 रुपये का है। इस महीने इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऐसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर
इंडेन का एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलिंडर बुक हो जाएगा।

Next Story