Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया.. भारत माता की जय के नारों के साथ मैराथन को ख़त्म किया मिलिंद सोमन ने.. लोगों से कहा “कुदरत का.. जंगल का .. नदियों का ख़्याल रखिए.. ये सलामत तो आप हम सलामत.. मेरे साथ दौड़े आप सब अच्छा लगा.. यूँ ही दौड़ते रहिए.. स्वस्थ रहना जरुरी है”

X
By NPG News

बलौदा बाज़ार,16 फ़रवरी 2020। साढ़े दस किलोमीटर की मैराथन को आयरनमैन मिलिंद सोमन ने पूरा किया, तो लोगों को लगा कि अब वे स्टार्ट प्वाईंट पर वाहन से लौटेंगे लेकिन तब सभी चकित रह गए जबकि मिलिंद वापस दौड़ने लगे। उन्होंने वापसी भी दौड़ कर पूरी की।
मिलिंद सोमन जब दौड़ रहे थे तो उनके साथ छात्र थे जो पूरे उत्साह से उनका साथ दे रहे थे। पूरी मैराथन में मिलिंद सोमन ने नारे लगाए –

“सबसे बढिया छत्तीसगढ़िया.. भारत माता की जय.. वंदे मातरम्”
मिलिंद की मैराथन चाल ने कईयों को पीछे छोड़ दिया जबकि वे बेहद सामान्य कदमताल कर रहे थे, यह जरुर था कि इक्कीस किलोमीटर की यह दौड़ में कोई एक मौक़ा ऐसा नहीं था जबकि मिलिंद थके तो छोड़िए हाँफें भी हों।
मैराथन के अंत में मिलिंद सोमन ने प्रतियोगिता में शामिल लोगों को पुरस्कृत किया। मिलिंद ने लोगों से कहा –

“कुदरत का.. जंगल का .. नदियों का ख़्याल रखिए.. ये सलामत तो आप हम सलामत.. मेरे साथ दौड़े आप सब अच्छा लगा.. यूँ ही दौड़ते रहिए.. स्वस्थ्य रहना जरुरी है”

Next Story