Begin typing your search above and press return to search.

सोना-चांदी के दाम में उछाल: त्योंहारी सीजन में सोने के दामों में तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी…यहां चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट?

सोना-चांदी के दाम में उछाल: त्योंहारी सीजन में सोने के दामों में तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी…यहां चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट?
X
By NPG News

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2021. सोने चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) में इस समय उतार चढ़ाव जारी है. ऐसे में अगर खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है. पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव (Sone ka Bhav) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसके बाद सोना रिकॉर्ड हाई से 9059 रुपये तक सस्ता हो गया. फिलहाल आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

हाजिर बाजार में सोना पिछले हफ्ते के 46,900 के मुकाबले इस हफ्ते 47,100 रुपये के रेंज में देखा जा रहा है. सिल्वर भी 61,400 के आसपास बना हुआ है. वहीं, अगर वायदा बाजार के कारोबार की बात करें तो आज सुबह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का गोल्ड 0.21% की उछाल के साथ 47,151 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला. पिछले सत्र में यह 47,051 पर बंद हुआ था. वहीं, सिल्वर फ्यूचर आज 0.01% की मामूली तेजी लेकर 67,750 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था, पिछले सत्र में यह 67,744 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 09.23 पर MCX पर गोल्ड में 0.26 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1758.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 22.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी. दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.19 फीसदी की की तेजी के साथ 47,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 60,963 रुपये पर कारोबार कर रही है.

साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना दिसंबर वायदा MCX पर 47,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9059 रुपये सस्ता मिल रहा है.

आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

Next Story