Begin typing your search above and press return to search.

सोने की कीमतों में आई जबर्दस्त तेजी, महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की भी चमक लौटी… जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव

सोने की कीमतों में आई जबर्दस्त तेजी, महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की भी चमक लौटी… जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
X
By NPG News

नई दिल्ली 8 फरवरी 2020। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में उछाल आया। सोने में शुक्रवार को 112 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, भारतीय रुपये में एक डॉलर की तुलना में गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह उछाल आया है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को 41,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के दाम 112 रुपए चढ़कर 41249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव की बात करें तो शुक्रवार को जहां 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 41,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतें में भी तेजी आई और वो 40,869 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 41,019 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार आया। चांदी का भाव 94 रुपए चढ़ गया और 47,305 रु प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 94 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। गुरुवार को चांदी का भाव 47,211 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट की वजह से निवेशकों का ध्यान सोने ओर आकर्षित हुआ, जिसकी वजह से सोने की कीमत में सुधार हुआ। शुक्रवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था। वहीं शुक्रवार को शुरुआती कारोबार की बात करें, तो रुपया एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर होकर 71.27 पर ट्रेंड कर रहा था।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार की बात करें, तो रुपया एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर होकर 71.27 पर ट्रेंड कर रहा था।

Next Story