सोने के दामों में फिर तेजी, रचा इतिहास… भाव पहुंचा 48000 के करीब, चांदी के दामों में भी आई तेजी…
नई दिल्ली 18 मई 2020. लॉकडाउन 4 की शुरुआत आज से हो गयी है. हफ्ते के पहले ही दिन सोना नए शिखर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ऑलटाइम हाई 47067 रुपये पर पहुंच गई थी. यह रिकॉर्ड भी आज टूट गया। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ऑलटाइम हाई 47067 रुपये पर पहुंच गई थी। यह रिकॉर्ड भी आज टूट गया। 24 कैरेट सोने का भाव आज 881रुपये उछल कर 47948 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं चांदी में 2480 रुपये का बड़ा उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 18 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे।
पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
18 मई 2020 को इस भाव पर बिका सोना-चांदी
धातु | 18 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 13 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 | 47948 | 47067 | 881 |
Gold 995 | 47756 | 46879 | 877 |
Gold 916 | 43920 | 43113 | 807 |
Gold 750 | 35961 | 35300 | 661 |
Gold 585 | 28050 | 27534 | 516 |
Silver 999 | 47515 रुपये प्रति किलो | 45035 | 2480
|