Begin typing your search above and press return to search.

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी की चमक में आई कमी… जानिए बाजार में आज का भाव…

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी की चमक में आई कमी… जानिए बाजार में आज का भाव…
X
By NPG News

नई दिल्ली 13 फरवरी 2020। गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़त आई है। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। ग्राहकों को अब कम पैसों में चांदी मिल जाएगी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार को 266 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,484 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 41,218 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 41,484 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं। इस प्रकार गुरुवार को सोने के भाव में 266 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,574 डॉलर प्रति औंस रहा। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 128 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,148 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 700 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 46,360 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। तपन पटेल ने कहा था कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में आई कमी की वजह से सोना और चांदी सस्ता हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 128 रुपये सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Next Story