Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी की शादी में गर्लफ्रेंड का हंगामा…. जयमाला से पहले शादी में पहुंची और हंगामे के बाद प्रेमी को साथ ले भागी…..बैरंग लौटे बाराती

प्रेमी की शादी में गर्लफ्रेंड का हंगामा…. जयमाला से पहले शादी में पहुंची और हंगामे के बाद प्रेमी को साथ ले भागी…..बैरंग लौटे बाराती
X
By NPG News

लखनऊ 9 दिसंबर 2020। प्रेमी की शादी में प्रेमिका ने मंगवार की रात जमकर हंगामा मचाया। हद तो तब हो गयी जब बरातियों के बीच से लड़की अपने प्रेमी को कार में बैठाकर ले भागी। मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है। उन्नाव का दुल्हा बारात लेकर लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव आया था। मंडप सजा हुआ था… बैंड बज रहा था….दुल्हा-दुल्हन वरमाला के स्टेज पर खड़े थे। अभी लड़की वरमाला डालने ही वाली थी कि फिल्मी स्टाइल में एक लड़की ने स्टेज पर चढ़कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

अपनी गर्लफ्रेंड को वरमाला के स्टेज पर देखकर दुल्हे के भी होश उड़ गये। लड़की ने बारातियों और घरवालों की मौजूदगी में ही दुल्हे को गरियाना शुरू कर दिया। लड़की के इस तेवर को देखकर दुल्हन भी दंग रह गयी। लड़की के घरवाले तत्काल दुल्हन को लेकर वहां से गये, लेकिन लड़की का हंगामा जारी रहा। इस दौरान लड़की ने कोर्ट के कागज भी लोगों को दिखाये, जिसके बाद लड़की ने दुल्हे को अपनी कार में बैठाकर वहां से निकल गयी।

इस मामले में अभी तक दोनों पक्ष की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी है। पुलिस भी इसे आपसी विवाद बताकर टालने के मूड में है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अगर कोई शिकायत आयेगी तो कार्रवाई की जायेगी।

Next Story