Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत संग अपने निजी रिश्ते को लेकर गर्लफ्रेंड ने खोले कई गहरे राज, 9 घंटे तक की गई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ….बोली- सुशांत ने कहा था…

सुशांत संग अपने निजी रिश्ते को लेकर गर्लफ्रेंड ने खोले कई गहरे राज, 9 घंटे तक की गई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ….बोली- सुशांत ने कहा था…
X
By NPG News

मुंबई 19 जून 2020। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड से बॉलीवुड एक दम से हिल गया है। फिल्मी सितारे सुशांत के निधन से सदमे में है। सुशांत के निधन के बाद उनके कई साथियों ने बताया कि था कि काफी समय से डिप्रेशन में थे और ड‍िप्रेशन पिल्‍स भी ले रहे थे। हालांकि आत्‍महत्‍या से काफी वक्‍त पहले उन्‍होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच कर रही है। वहीं गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 9 से10 घंटों तक पूछताछ की है क्योंकि सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था और रिया-सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पूछताछ में रिया ने सुशांत के सुसाइड से सबंधित कई राज खोले हैं।

रिया ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि लगभग एक साल पहले सुशांत और वो जब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे तब रिया से यशराज फिल्म सुशांत ने छोड़ने को कहा था। रिया ने पुलिस को कहा कि सुशांत ने मुझे कहा था कि तुम यशराज फिल्म छोड़ दो, मैं भी छोड़ रहा हूं। ऐसा क्यों कर रहे हो जब मैंने सुशांत से पूछा तो उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं बताया और यशराज छोड़ने के लिए कहा। हालांकि रिया ने ऐसा कुछ किया नहीं था क्योंकि ऐसा कोई अनुभव उन्हें नहीं हुआ था।

पुलिस को रिया ने आगे बताया कि सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत फिल्म दिल बेचारा सितंबर 2019 में खत्म करने के बाद मिलने शुरू हो गए थे। सुशांत ने डिप्रेशन को शुरुआत में नजरअंदाज किया था लेकिन उसके बाद उनकी परेशानी बढ़ती गयी। रिया के अनुसार डॉक्टर के पास सुशांत को वहीं लेकर गईं और सुशांत का फिर इलाज शुरू हुआ। रिया के अनुसार अपनी दवाइयां सुशांत सही से नहीं ले रहे थे।

सुशांत के साथ रहकर रिया ने उसका ख्याल रखना शुरू किया। लेकिन रिया से सुशांत ने एक दिन कहा कि कुछ दिनों के लिए वह यहां से चली जाए। सुशांत ने रिया से कहा कि कुछ दिनों के लिए वह अकेले रहना चाहते हैं। रिया ने सुशांत का घर उसके लगातार कहने के बाद छोड़ दिया।

रिया ने पुलिस को बताया कि रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म दोनों करने वाले थे और उसे प्रोड्यूस वासु भगनानी करने वाले थे। फरवरी में फिल्म फ्लोर पर जानेवाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर सुशांत बहुत उत्साहित थे और उसपर काम कर रहे थे। सुशांत के प्रोजेक्ट में भी रिया उनकी मदद कर रही थी।

रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत अंदर ही अंदर किसी परेशानी से जूझ रहे थे लेकिन किसी से कुछ शेयर नहीं करते थे। ज्यादा परेशान होने पर वह एकांत में चले जाते थे। या फिर पुणे में पावना में फार्म हाउस पर चले जाते थे।

पुलिस को जानकारी पता चली कि फिल्म औरंगज़ेब यशराज फिल्म्स ने पहले सुशांत को ऑफर की थी लेकिन वो फिल्म सुशांत ने करने से मना कर दिया था। उसके बाद अर्जुन कपूर को वह फिल्म दे दी। उसके बाद फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए सुशांत को यशराज फिल्म्स ने साइन किया। अब पुलिस यह पता लगा रही है की सुशांत से यशराज फिल्म्स औरंगजेब साइन न करने के वजह से नाखुश थे।

पुलिस को सुशांत और अपने रिश्ते के बारे में रिया ने बताया कि यशराज फिल्म्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस सुशांत कर रहे थे और यशराज फिल्म्स की ‘मेरे डैड की मारुती’ की शूटिंग मैं कर रही थी। हम दोनों तभी पहली बार एक दूसरे से मिले। रिया और सुशांत ने एक-दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रिया ने पुलिस को बताया कि उस वक्त सुशांत पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि वह रिया के टच में थे। रिया बताती हैं कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी की बात से लेकर उनके दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में रिया के बयानों का खुलासा करते हुए बताया गया कि वो और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने ये भी माना है कि वह सुशांत के मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों मैसेज और फोन से बातचीत होती रहती थी। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस को भी दिखाया है और ये भी कहा है कि लड़ाई के बाद फोन कॉल के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

Next Story