Begin typing your search above and press return to search.

कार में गर्लफ्रेंड डॉक्टर का गला दबाया, फिर चाकू घोंपे…दरिंदा बन गया था ब्वायफ्रेंड डॉक्टर……मोहब्बत, माशुका व मर्डर मिस्ट्री में चौकाने वाले खुलासे…. शादी को लेकर कार के अंदर शुरू हुआ था झगड़ा…

कार में गर्लफ्रेंड डॉक्टर का गला दबाया, फिर चाकू घोंपे…दरिंदा बन गया था ब्वायफ्रेंड डॉक्टर……मोहब्बत, माशुका व मर्डर मिस्ट्री में चौकाने वाले खुलासे…. शादी को लेकर कार के अंदर शुरू हुआ था झगड़ा…
X
By NPG News

आगरा 20 अगस्त 2020। लेडी डाक्टर के मर्डर मिस्ट्री सुलझ गयी है। डॉक्टर के प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा था। मोहब्बत, माशुका व मर्डर मामले में लेडी डाक्टर के प्रेमी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डाक्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। लेडी डाक्टर का नाम योगिता गौतम है, जिसकी लाश एक खाली प्लाट पर फेकी हुई मिली थी, वहीं आरोपी डाक्टर का नाम डॉ विवेक तिवारी है। डा विवेक और डा योगिता 7 साल से रिलेशन में थे। उरई जालौन मेडिकल कॉलेज में डॉ विवेक तिवारी जहां मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पदस्थ था, वहीं डॉ योगिता स्त्री विभाग में PG कर रही थी।

योगिता का शव बुधवार को आगरा के डौकी इलाके में बमरौली गांव के पास खेत में मिला। उसके सिर और चेहरे पर चाकू से हमला किया गया था। योगिता लोअर-टीशर्ट पहने थी। स्पोर्ट्स जूते पास में पड़े थे। तलाशी में जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। मोबाइल भी गायब था। शाम को शव की शिनाख्त एसएन मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम के रुप में हुई। योगिता मंगलवार शाम से गायब थी।

आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने अपने कबूलनामे में बताया कि योगिता के साथ उसके 7 साल से रिलेशन थे. मंगलवार शाम को वह, योगिता से मिलने जालौन से आगरा आया था. वह जब उसकी कार में बैठी तो बहुत तेज झगड़ा शुरू हो गया. इससे तैश में आकर मैंने योगिता की गर्दन दबा दी. मुझे जब लगा कि उसकी मौत नहीं हुई है तो गाड़ी में रखे चाकू से तड़पा-तड़पाकर हत्या कर दी और बॉडी को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया.

डॉक्टर योगिता दिल्ली के शिवपुरी कॉलोनी पार्ट-2 में रहती थींं। उन्होंने 2009 में मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। 3 साल पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी में एडमिशन लिया था। वह आगरा में थाना एमएम गेट के नूरी दरवाजे में किराए पर रहती थीं। डॉक्टर योगिता का कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आरोपी डॉक्टर विवेक तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज में योगिता से एक साल सीनियर था। तभी उसकी मुलाकात हुई थी।

डॉक्टर योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली थी. उनके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं. डॉक्टर योगिता गौतम मंगलवार देर रात से गायब थीं और उनका फोन स्विच ऑफ था. परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था.बहन का शव मिलने के बाद योगिता के भाई डॉक्टर मोहिंदर ने डॉ. विवेक तिवारी पर शक जाहिर किया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि विवेक लगातार योगिता पर शादी का दबाव बना रहा था। योगिता ने उससे शादी से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर विवेक ने उसकी हत्या की।

हालांकि डाक्टर विवेक ने पूछताछ के दौरान इससे उलट वजह बतायी है। उसने कहा कि वो योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने को कह रही थी। आरोपी ने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले योगिता ने उससे बात करना भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी व्यस्त रहता था। इस कारण वे उस पर शक भी करने लगा। मंगलवार को एक बार मिलने के बहाने आया था। इस दौरान ही कार में दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

Next Story