Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन, कन्या, धनु वालोँ का शनिवार रहेगा शानदार…रुका हुआ पैसा मिल सकता है वापस, जानिए बाकियों का हाल

मिथुन, कन्या, धनु वालोँ का शनिवार रहेगा शानदार…रुका हुआ पैसा मिल सकता है वापस, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 11 सितंबर 2021. शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। ये व्रत महिला प्रधान है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.23 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इन दोनों शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपनी नौकरी में भी एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी को समय न दें पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाएं हैं, तो वह भी आज आपकी पूरी होंगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी, जिसके कारण उनके परिवार के सदस्य आज उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि
आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, तो आज उनको उत्तम सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप आज अपने व्यापार में कुछ और निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी बहसबाजी हो सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, तो आज उनके हाथ सफलता नहीं लग सकती है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन नौकरी और व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने आसपास में ही रहने वाले अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जाने का मन बनायेंगे। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ो से चर्चा करेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिलायेंगी। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स अपने रिश्तें पर भरोसा बनायें रखें।

वृश्चिक राशि

आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगों से सलाह करना उचित रहेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी।

धनु राशि

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको काफी अच्छा धन लाभ दिलायेगा। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। आज किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

मकर राशि

आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करेंगे। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।

मीन राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

Next Story