Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए शानदार रहेगा बुधवार का दिन, नौकरी में मिलेगी सफलता…

मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए शानदार रहेगा बुधवार का दिन, नौकरी में मिलेगी सफलता…
X
By NPG News

रायपुर 30 सितंबर 2020. दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं

मेष
मेष राशि के जातक अपने कैरियर के लिए कुछ कठोर फैसले लेना चाहेंगे, परंतु नियमों में बंधे होने के कारण उनके प्रयास असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही रिजल्ट मिल पाएंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक खर्चे सामने आ सकते हैं। प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल शांति देगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

वृषभ
वृष राशि के जातक कार्यक्षेत्र से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाने के लिए अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे, परंतु स्वार्थ के बस अधिकारी उन्हें मदद करने से इंकार कर देंगे। सही गलत का निर्णय करना मुश्किल रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। सभी जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होते जायेंगे। छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है वो अपनी पढ़ाई पर ज्यादा धयान देंगे।

मिथुन राशि
आपका दिन शानदार रहेने वाला है। ऑफिस में आप अपने सभी कामों को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी नामी वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका भी मिल सकता है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। लम्बे समय से चली आ रही आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल से सम्बन्ध अच्छे होंगे।

कर्क राशि
खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपको अपना व्यवहार नियंत्रित रखना होगा। मन में उलझन बनी रहेगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। अगर कोई वाहन खरीदना चाह रहे है, तो दिन शुभ है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

सिंह राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रोजमर्रा के कामों में आपको भारी फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको जल्दी वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन खूब लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। आपका कई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेंगे। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जल्दी ही आप के घर में नन्हा मुन्ना आ सकता है। जिसमें आपको प्रसन्नता मिलेगी।आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

कन्या राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है। तीव्र गति से अनवरत धन आगमन होता रहेगा। जिससे आप काफी आनंदित रहेंगे।ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर लम्बी बहस हो सकती है। अपने अपने विचारों से आप सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही लाभ हो सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना बेहतर रहेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

तुला राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप की बड़ा काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आपको जीवन में नया एंगिल देखने को मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको अपने बड़े भाई से मदद मिल सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का स्वस्थ पहले से बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन होगा। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते है। बच्चों को उनके मन पसंद का खाना खाने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवन मे तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। अपना व्यापार विदेश में फैलाने के साधन बनेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपकी आमदनी में भरी बढ़ोतरी होगी। सेहत का ख्याल रखें और ठंडा खाने से बचें।

धनु राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी आपके सामने आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। विदेश यात्रा का योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए। आपकी शादी की बात कही छिड़ सकती है। लवमेटस भी अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बता सकते है।

कुंभ राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है धन धान्य की वृद्धि होती है। आपको मन समाजिक कार्यों में भी लगेगा। लोगों में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

Next Story