Begin typing your search above and press return to search.

गाँजा प्रकरण : टी आई और एएसआई के बाद आरक्षक भी सस्पेंड.. जाँच में स्ट्रिंगर भी सपड़ाया.. कई और राडार में

गाँजा प्रकरण : टी आई और एएसआई के बाद आरक्षक भी सस्पेंड.. जाँच में स्ट्रिंगर भी सपड़ाया.. कई और राडार में
X
By NPG News

बैकुंठपुर,13 अगस्त 2021। ज़िले के बहरासी में गाँजा से भरी ब्रेजा गाड़ी और तस्करों को पैसा लेकर छोड़ने के मामले में जाँच जारी है और कई राडार पर आ गए हैं। इस मामले में कप्तान संतोष सिंह टीआई और एएसआई को सस्पेंड कर चुके हैं। अब से कुछ देर पहले कप्तान ने आरक्षक सूर्यपाल सिंह को भी निलंबित कर दिया है।
विदित हो कि ब्रेजा गाड़ी में गाँजा लेकर तस्करी कर रहे मध्यप्रदेश के तीन तस्करों को जनकपुर टीआई जवाहर लाल गायकवाड़ और एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप ने पैसा लेकर छोड़ दिया था। प्रारंभिक जाँच में यह प्रमाणित हुआ और कप्तान ने निलंबित कर दिया था। इस मामले में चल रही जाँच में अब एक सिपाही की भुमिका प्रमाणित हुई है, इसके बाद उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है।
इस मामले की जाँच जारी है, और कई लोग राडार पर आ गए हैं। जाँच में एक स्ट्रिंगर की भुमिका भी सामने आई है, यह स्ट्रिंगर मौक़े पर पहुँचा था और रक़म वसुली में इसका भी हिस्सा था।

Next Story