Begin typing your search above and press return to search.

बारात आई दो लड़कियों से गैंगरेपः दुल्हन के भाई सहित चार लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार… पहले शराब पिलाई, फिर दिया घटना को अंजाम..

बारात आई दो लड़कियों से गैंगरेपः दुल्हन के भाई सहित चार लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार… पहले शराब पिलाई, फिर दिया घटना को अंजाम..
X
By NPG News

अंबिकापुर 18 जून 2021। बारात आई दो नाबालिग लड़कियां गैंगरेप का शिकार हो गयी है। चार आरोपियों ने घुमाने ले जाने का बहाना कर पहले तो शराब पिलाई फिर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंचकर इसकी पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज किया गया है।….
जानकारी के मुताबिक घटना 10 जून की है। सीतापुर क्षेत्र के एक गांव में रायगढ़ से एक बारात आयी थी, जिसमें 16 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल थी। दोनों नाबालिग अपने परिजनों के साथ बारात आयी थी। इस दौरान दुल्हन के भाई अनिल सहित उसके तीन दोस्तों के साथ दोनों लड़कियों की जान पहचान हुई। इसी बात का फायदा उठाकर चारों ने दोनों को मैनपाट घुमाने ले जाने की बात कही। मैनपाट आने के बाद सभी युवक यहां पर जमकर शराब पिये और दोनों नाबालिग लड़कियों को भी जबरदस्ती पिला दी। इसके बाद चारों युवकों ने बारी बारी से दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद दोनों पीड़िता वापस समारोह स्थल पहुंची और अपने साथ हुये गैंगरेप की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सीतापुर थाने पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्य आरोपी दुल्हन के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी खोज पुलिस कर रही है।

Next Story