Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में गैंगरेप: दोस्तों के साथ घूमने निकली लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपियों ने पहले पैसे लूटे फिर खंडहर में ले जाकर किया बलात्कार…चार आरोपी गिरफ्तार…

राजधानी में गैंगरेप: दोस्तों के साथ घूमने निकली लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपियों ने पहले पैसे लूटे फिर खंडहर में ले जाकर किया बलात्कार…चार आरोपी गिरफ्तार…
X
By NPG News

रायपुर 3 फरवरी 2021। दोस्तों के साथ घूमने निकली लड़की के साथ आरोपियों ने लूटपाट के बाद बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मामले में दो नाबालिग सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।
दो फरवरी की रात साढ़े आठ बजे के बीच पीड़िता अपने दो दोस्तों के साथ बाजार घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान मंदिर हसौद मोनेट इस्पात के पीछे बने एक खंडहर के पास अपने दोस्तों के साथ बैठ कर बात कर रही थी। तभी चार लड़के एक मोटर सायकल में वहां पहुंचे और यहां कैसे बैठे हो बोलकर लड़की और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए पैसे लूट लिये। साथ ही पीड़िता के साथ आये युवकों डरा धमका के वहां से भगा दिया गया। इसके बाद चारों आरोपी लड़की को जबरदस्ती खंडहर के अंदर ले जाकर उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया। बाकी आरोपी जब पीड़िता से बलात्कार करने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान आस पास के ग्रामीण लड़की की आवाज सुनकर वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गये।
इधर पीड़िता ने अपने साथ हुये दुष्कर्म की शिकायत मंदिर हसौद थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने तोरण धीवर 22 वर्ष, किशन कुर्रे 26 वर्ष सहित दो नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 365, 376 डी, 394 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। चारों आरोपी ग्राम कुरूद के रहने वाले है। फिलहाल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story