Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप, बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो…. बताई आपबीती

कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप, बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो…. बताई आपबीती
X
By NPG News

पटना 17 मई 2021. बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां के एक बड़े अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला से गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जाता है कि अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों ने ही महिला से रेप किया है। महिला के बयान का वीडियो बनाकर बेटी ने फेसबुक पर डाला तो खलबली मच गई। पुलिस ने अभी वारदात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि जांच जारी है।

पटना के पारस हास्पिटल में वारदात को अंजाम दिया गया है। कोरोना संकर्मित महिला कई दिनों से यहां भर्ती है। गंभीर हालत में उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। आरोप है कि महिला से अस्पताल के ही कर्मचारियों ने रेप किया। आईसीयू में महिला से मिलने पहुंची बेटी को मां ने जब लड़खड़ाती जबान में आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। बेटी ने तत्काल अपना मोबाइल निकाला और मां की बातों का वीडियो भी बनाया।

महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया से होते हुए अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक हलके में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले को लेकर शास्त्रीनगर थानेदार ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं कर रही। छानबीन की जा रही है। जांच टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

Next Story