Begin typing your search above and press return to search.

नाबालिग से गैंगरेप, सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही लड़की को बनाया हवस का शिकार…. चार गिरफ्तार

नाबालिग से गैंगरेप, सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही लड़की को बनाया हवस का शिकार…. चार गिरफ्तार
X
By NPG News

बालोद 1 अगस्त 2020। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में बालोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब पीड़िता, सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही थी। नाबालिग की शिकायत के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने सभी चारों आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया है।

घटना बालौद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि, जनवरी 2020 की रात अपनी सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही थी, उस दौरान गांव के चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करने लगे। नाबालिग ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सुनसान इलाके में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने लोक-लज्जा के भय से घटना के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी।

सात माह बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने बालोद पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरापियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के कुछ घंटों बाद ही चारों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में खिलेंद्र मेश्राम, नवीन यादव, खिलेंद्र ध्रुव, उमेश मेश्राम शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

Next Story