Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारियों-शिक्षकों की 1 अप्रैल से बढ़ेगी 30% सैलरी…..रिटायरमेंट की सीमा भी बढ़ाई गयी…. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान…

कर्मचारियों-शिक्षकों की 1 अप्रैल से बढ़ेगी 30% सैलरी…..रिटायरमेंट की सीमा भी बढ़ाई गयी…. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान…
X
By NPG News

हैदराबाद 31 मार्च 2021। कर्मचारियों, शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। तेलंगाना सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन मे 30 फीसदी फिटमेंट के साथ बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसके साथ, रिटायरेंट की उम्र को भी 58 साल से बढ़ाकर 61 साल कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे तकरीबन 9.17 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. इसमें ठेका कर्मचारी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हैं. इन सभी के वेतन में 1 अप्रैल, 2021 से ही बढ़ोतरी की जाएगी. इसके साथ, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिये रिटायरमेंट की उम्र को भी 58 साल से बढ़ाकर 61 साल किए जाने की घोषणा की.

1 अप्रैल, 2021 से बढ़ेगी सैलरी

चंद्रशेखर राव ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राज्य के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन में 30 फीसदी फिटमेंट बढ़ोतरी की जाएगी. इस आदेश को 1 अप्रैल, 2021 से लागू किया जाएगा.उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और राजकोषीय घाटे में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के कारण 11वीं वेतन समीक्षा में देरी हुई है.बता दें, इससे पहले तेलंगाना में सरकारी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी साल 2014 में की गई थी, जब यह नया राज्य बना था. उस समय सरकार ने कर्मचारियों के लिए 43 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की थी.

गैच्युटी को 12 लाख से बढ़ाकर 16 लाख करने की घोषणा

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन की 15 फीसदी अतिरिक्त मात्रा को विस्तारित करने की आयु सीमा मौजूदा 75 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी जाएगी. इसी तरह, रिटायर्ड कर्मचारियों को दी जाने वाली अधिकतम ग्रैच्युटी को वर्तमान 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 16 लाख रुपये किया जाएगा.

Next Story