Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: वृष, सिंह साहित इन छह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर…. वहीं इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए बाकियों का हाल

शुक्रवार राशिफल: वृष, सिंह साहित इन छह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर…. वहीं इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 8 अक्टूबर 2021. हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

मिथुन राशि

शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आज यात्रा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन शानदार रहेगा। बड़ों से बात करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भगवान की पूजा करेंगे। परोपकार कर सकते हैं। कर्ज की राशि वापस मिलने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क राशि

व्यापार में लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव न लें। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। काम अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मिथ्याभिमान से दूर रहें। सोच-समझकर खर्च करें, बजट बिगड़ सकता है।

सिंह राशि

आपके सहयोग से परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। सेहत का ध्यान रखें। दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आज व्यापार में उन्नति के साथ नए साधनों में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। दोस्त से मुलाकात होगी। आप किसी पार्टी का आयोजन आज आप कर सकते हैं। धन लाभ आपको होगा।

कन्या राशि

लंबित मामलों का निपटारा हो सकता है। रियल एस्टेट के मामले आगे बढ़ेंगे। आज ख़र्चे अधिक रहेंगे। नए लोगों से मिलने के बाद आपके जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। व्यस्तता के कारण दिनचर्या प्रभावित होगी। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। संतान पक्ष से अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अच्छी खबर प्राप्त करेंगे।

तुला राशि

निवेश का लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में मंदी की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रभु की पूजा करें। युवाओं का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी मिल सकती है। मन की शांति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। बोलते समय सावधान रहें। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। संघर्ष की स्थितियों से दूर रहें। आपको आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके व्यवहार की सराहना की जाएगी। सामाजिक जीवन मजबूत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रमोशन हो सकता है। अपने खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश कर सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न करें।

धनु राशि

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। आलस्य न करें कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर राशि

कार्यस्थल पर नई जानकारी प्राप्त होगी। नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें। अपने स्वास्थ्य को संतुलित रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें। आज धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वृद्धि और प्रगति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। जिम्मेदारी पूरी न होने पर निराश न हों। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।

कुंभ राशि

सामाजिक स्थिति बेहतर है। रुकी हुई राशि आज आपको मिल सकती है। नया काम फिलहाल शुरू न करें। मिथ्याभिमान से दूर रहें। मत पियो। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। आज आपको काम के पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यापार को आगे ले जाने के लिए नए विचार आएंगे। प्रभु की आराधना करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने का खतरा है। लेन-देन करते समय सावधान रहें।

मीन राशि

आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कुछ नया सोचने का मौका मिलेगा। बचत योजना में निवेश करेंगे, जो आने वाले दिनों के लिए फायदेमंद रहेगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहेगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा।

Next Story