शुक्रवार राशिफल: आज इन चार राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार… मिथुन, तुला और धनु राशि वाले धन के मामलें इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर 24 सितम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 सितंबर को आश्विन मास की चतुर्थी है। इस दिन चतुर्थी श्राद्ध होता है। जानिए 24 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि
आज आपको बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर मिल सकती है। व्यवसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। आज आप गलत लोगों के साथ संपर्क ना करें।
वृषभ राशि
आज आपकी पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पार्टनर को समय नहीं देने से वह नाराज हो सकता है। इसलिए आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं। आसपास और साथ के कुछ लोगों से आप परेशान रहेंगे। आज सेहत को नजरअंदाज न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे
मिथुन राशि
आज आप में आलस्य और व्याकुलता बढ़ेगी। किसी के साथ आज विवाद हो सकता है। मन लगाकर काम करें ताकि आपसे कोई गलती न हो। वहीं व्यापारियों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नियम और मर्यादा में रहें तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग प्रेम में थोड़ा संयम रखें। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जाए। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं।
कर्क राशि
आज आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूलतापूर्ण समय रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है। किसी के उकसावे को नजरअंदाज करें। बात बढ़ सकती है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। काम में मन नहीं लगेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे।
सिंह राशि
अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।
कन्या राशि
आज घर में कुछ मरम्मत या सजावट करने की योजना बनाएंगे। आप गाड़ी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। किसी से ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा ना कर पाएं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस राशि के नौकरी करने वालों को कंपनी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की योजना में बदलाव करेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। छात्र बेहतर भविष्य बनाने के लिए अपने गुरू से परामर्श लेंगे। साथ ही कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। इस राशि के दुकानदारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दुकान पर ज्यादा बिक्री होने के योग बन रहे हैं। आपके अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। कारोबारियों को किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। इस राशि के न्यायाधीश कई मामलों को सुलझा लेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बनाएंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी कंपनी से अकाउंटेंट की जॉब के लिए फोन आ सकता है। इस राशि के जो लोग सोने-चांदी का व्यापार करते हैं उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट अपने पार्टनर को उनका मनपसंद गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूती आएगी। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
धनु राशि
आज आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का प्रमोशन होगा, जिससे पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अस्पताल से आपको जॉब का ऑफर आ सकता है। नई जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।
मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई फैसला लेने से पहले उसपर दोबारा सोच-विचार करें। किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। इससे उनके रिश्ते में और मधुरता आएगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिल ने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने का नया तरीका अपनाएंगे। मेहनत के दम पर आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
मीन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनायेंगे, जिसमे परिवार वाले आपका सहयोग करेंगे। इस राशि के जो लोग प्राईवेट ऑफिस में काम करते हैं उनके इन्क्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी होगा। आपका ज्यादातर समय परिवार वालों और दोस्तों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन, बड़े बिजनेसमैन से मिलकर डील साइन करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।
