सनकी आशिक ने तांत्रिक को गोलियों से भूना :…लड़की को वश में करने के लिए तांत्रिक से करवाये थे टोटके……लेकिन प्यार की जगह लड़की से हो गयी लड़ाई…..गुस्साये आशिक ने तांत्रिक को उतारा मौत के घाट
रूड़की 20 जनवरी 2021। सनकी आशिक ने एक तात्रिक को गोलियों ने भून दिया। तांत्रिक ने युवक को कहा था कि वो उसकी प्रेमिका को उसके वश में करा देगा। इसके एवज में युवक से तांत्रिक ने पैसे भी लिये थे। लेकिन लड़के के प्यार को लड़की ने ठुकरा दिया। इससे बौखलाये युवक ने तांत्रिक को ढोंगी बताते हुए मौत के घाट उतार दिया। मामला यूपी के रूड़की का है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रामपुर चुंगी के इरफान हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक तांत्रिक का काम करता था। हत्यारोपी लड़कियों को वश में कराने के लिए उससे टोटके कराते थे, बात बिगड़ने पर हत्या कर दी गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सोलह जनवरी की रात करीब सवा दस बजे रामपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे इरफान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सोमवार रात उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई।
घटना के खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमों को जानकारी मिली कि इरफान तांत्रिक का काम करता था। घटना से कुछ दिन पहले इरफान की राहुल पुत्र नेत्रपाल निवासी हरचंदपुर माजरा थाना झबरेड़ा, विशाल पुत्र वीर सिंह निवासी सुनहेटी-आल्लापुर, हाल इकबालपुर झबरेड़ा के साथ घर पर ही बहस और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस ने बंदाखेड़ी के पास से दोनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि इरफान तंत्र विद्या का काम कर ताबिज और टोटके आदि देता था। वह उसके संपर्क में आए। इरफान को पैसे देकर लड़कियों को वश में करने के लिए टोटके करवाए। जिसका उन्हें फायदा नहीं हुआ। दोनों ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि इरफान ने किसी और के कहने पर दोनों को बर्बाद करने के लिए टोना-टोटका उन पर कर दिया। जिसका असर उनके परिवार के साथ आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर भी पड़ने लगा। दोनों ने इरफान को टोने-टोटके का असर हटाने को कहा। जिसके बाद इरफान ने उन्हें गाली दी और विशाल के सीने पर लात मार दी। विशाल ने जिस लड़की के लिए टोटका कराया था वह उससे नफरता करने लगी। इस बीच 25 दिसंबर को राहुल के पिता की मौत हो गई।