Begin typing your search above and press return to search.

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 17 अगस्त 2021। नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी का नाम सागर बिसाई 22 वर्ष है, जो थाना चिरमिरी कोरिया का रहने वाला है।
दरअसल अमोरा जांजगीर निवासी पुष्पेंद्र तिवारी ने खमतराई थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि, 2019 में उसकी पहचान चिरमिरी निवासी सागर बिसाई से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को राजनीतिक पकड़ और आईटीआई विभाग में नौकरी करना बताया। साथ ही पुष्पेंद्र और उसके साथियों को नौकरी लगाने की बात कही। आरोपी ने युवकों को अपने झांसे में लेकर नौकरी के बदले में रूपयों की मांग की और सभी को भनपुरी खमतराई बुलाया।
आरोपी के कहने पर सभी भनपुरी आये और लगभग 12 लाख रूपए दे दिये। रूपए लेने के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो खुद को ठगा हुआ महसूस कर इसकी शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई। पीड़ितों की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी सागर बिसाई को चिरमिरी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

Next Story