गर्भवती पत्नी और उसके पति की मिली लाशः राजधानी में देर शाम मची सनसनी, बंद कमरे को जब पुलिस ने खोला तो दिखा ऐसा खौफनाक मंजर…
रायपुर 18 जून 2021। राजधानी में पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि मृतिका महिला प्रेगनेंट थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई हैं और जांच जारी है।
घटना उरला थाना क्षेत्र के बेन्द्री रोड चंद्रा स्कूल के सामने स्थित एक घर की है। जांजगीर निवासी मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव अपनी पत्नी के साथ यहां पर किराए के मकान पर रहता था। आज दिन भर से मकान का दरवाजा बंद था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे का लाॅक तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों पति पत्नी फंदे पर झुलते पाये गये। दोनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं उरला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव मृतिका महिला से चार साल पहले ही लव मैरिज शादी किया था। इसके बाद से ही अपनी पत्नी के साथ जांजगीर से आकर रायपुर की सडकों पर मोबाइल की एसेसरीज बेचने का काम कर रहा था। फिलहाल दोनों के सुसाइड करने का कारण अज्ञात है, जिसका पता पुलिस लगाने में जुट गयी है।