Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व विश्व सुंदरी अक्षय कुमार की हीरोइन बनेंगी, पुरानी तस्वीरों देख नहीं पहचान पाएंगे

  • मुंबई 25 जनवरी 2020. मानुषी छिल्लर यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वो संयोगिता के किरदार में हैं। उनके साथ अक्षय कुमार हैं। पिछले दिनों मानुषी ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। हालांकि ये एक सिल्हाउट (Silhouette) है। मानुषी अभी भले ही ग्लैमरस अंदाज में नजर […]

पूर्व विश्व सुंदरी अक्षय कुमार की हीरोइन बनेंगी, पुरानी तस्वीरों देख नहीं पहचान पाएंगे
X
By NPG News

मुंबई 25 जनवरी 2020. मानुषी छिल्लर यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वो संयोगिता के किरदार में हैं। उनके साथ अक्षय कुमार हैं। पिछले दिनों मानुषी ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। हालांकि ये एक सिल्हाउट (Silhouette) है। मानुषी अभी भले ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरों को देख लें तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा।

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी का जन्म हरियाणा के छज्जर में हुआ। बाद में मानुषी का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद मानुषी ने फिर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी।

manushi chhillar

कुछ समय पहले मानुषी की पुरानी तस्वीरें सामने आई थीं जो साल 2015 की हैं। जिन्हें देखकर पता चलता है कि उनका पूरी तरह मेकओवर हुआ है। अपने लुक को पाने के लिए मानुषी ने खूब मेहनत की है। उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें फर्स्ट ईयर की है।

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गईं।

Next Story