Begin typing your search above and press return to search.

नहीं रहे पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप…84 साल की उर्म में ली अंतिम सांस…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर जताया दु:ख

नहीं रहे पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप…84 साल की उर्म में ली अंतिम सांस…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  निधन पर जताया दु:ख
X
By NPG News

रायपुर 6 जुलाई 2021 पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया है। बिलासपुर स्थित आवास में तड़के तीन बजे मेजर अटैक आया। तबीयत बिगड़ते ही स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्थिव देह का मंगलवार दोपहर 12 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वर्ष 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने रामाधार कश्यप ने विधानसभा में पर्चा फेंका था, जिस पर उन्हें सजा भी हुई थी। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Next Story