शिशु मंदिर का पूर्व प्राचार्य गोपी राम चंद्रा गिरफ्तार.. चार माह से बालक का दैहिक शोषण कर रहा था.. बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बिलासपुर,11 अप्रैल 2021। शहर के सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर इलाक़े के सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व प्राचार्य रहे गोपीराम चंद्रा तेरह वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य के अपराध में गिरफ़्तार किए गए हैं। सरकंडा पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने अपराध स्वीकार लिया है।
सरकंडा थाना में दर्ज FIR के अनुसार गोपीराम चंद्रा शाला में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के छात्र के साथ बीते चार माह से अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। पुलिस ने पाक्सो समेत धारा 377 की धारा में गिरफ़्तार कर लिया है।
गोपीराम चंद्रा को लेकर यह खबरें हैं कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जूड़ा रहा है और पदों पर था लेकिन संघ ने किसी भी प्रकार के पद पर होने से स्पष्ट इंकार किया है। हालाँकि उसे विभिन्न अवसरों पर दायित्व दिए गए थे, वर्तमान में वह मुख्य मार्ग सचेतक का दायित्व में था। विदित हो कि संघ के सांगठनिक ढाँचे में दायित्व का अर्थ यह नहीं है कि वह संघ के किसी पद पर है।