Begin typing your search above and press return to search.

ट्वीटर पर फंसे पूर्व मंत्री चंद्राकर.. आर पी ने ली मौज: MLA चंद्राकर ने नक़्शा छत्तीसगढ का डाला पर ट्वीट पर लिख गए राजस्थान.. RP ने किया तंज.. ”छत्तीसगढ़ियों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों है भाई”

ट्वीटर पर फंसे पूर्व मंत्री चंद्राकर.. आर पी ने ली मौज: MLA चंद्राकर ने नक़्शा छत्तीसगढ का डाला पर ट्वीट पर लिख गए राजस्थान.. RP ने किया तंज.. ”छत्तीसगढ़ियों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों है भाई”
X
By NPG News

रायपुर,27 सितंबर 2021। भाजपा के तेज तर्रार विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीटर हैंडल में एक शब्द की चूक ने उन्हें कांग्रेस के निशाने पर ला दिया है। यूज़र्स तीखा तंज कर रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने भी रिट्वीट कर मौज ले ली है।

दरअसल आज पर्यटन दिवस है, पूर्व मंत्री और सदन में और सदन के बाहर अपने तीखे तल्ख़ तेवर से सत्ता को हलाकान परेशान करने वाले वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर से सेल्फ़ गोल हो गया। दरअसल ट्वीट के साथ उन्होंने छत्तीसगढ का नक़्शा तो पोस्ट किया पर लिखने में चूक हो गई।उन्होंने छत्तीसगढ की जगह राजस्थान लिख दिया। और इस सेल्फ गोल पर कांग्रेस ने मौज लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अजय चंद्राकर ने लिखा
“विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं।”अतिथि देवों भव:” के भाव के साथ आइए हम दुनिया भर में भारत और राजस्थान की संस्कृति प्राकृतिक सुंदरता विरासत और ऐतिहासिक वास्तुकला को बढ़ावा देने का संकल्प लें”*
हैश टैग में भी गो छत्तीसगढ था.. दरअसल यह लिखने में हुई विशुद्ध चूक थी, पर शायद चूँकि यह अजय चंद्राकर हैं इसलिए तुरंत मुद्दा बन गया। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने रिट्वीट कर तंज किया

”विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ में दस वर्षों तक मंत्री रहने वाले अजय चंद्राकर जी अपने राज्य के बजाय राजस्थान की कला संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प ले रहे हैं! छत्तीसगढ़ियों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों है भाई?”

हालाँकि अजय चंद्राकर ने खुद ही चूक देखकर ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन कांग्रेस के लिए अजय की चूक “मौजा ही मौजा” का सबब बन गई।

Next Story