Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से की मुलाकात, बिलासपुर-कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे को जल्द कंप्लीट करने का किया आग्रह

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से की मुलाकात, बिलासपुर-कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे को जल्द कंप्लीट करने का किया आग्रह
X
By NPG News

बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने दिल्ली दौरे में आज देश के सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की। इस दौरान अमर अग्रवाल ने गडकरी से छत्तीसगढ़ के बारे में संगठनात्मक चर्चा की एवं बिलासपुर -कटघोरा-अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु उनसे आग्रह किया। कें्रदीय सड़क और परिवहन मंत्री ने भरोसा दिया कि बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग को बहुत जल्द कंप्लीट किा जाएगा।

Next Story