Begin typing your search above and press return to search.
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, चकरभाटा में रक्षा विभाग की छावनी को प्रारंभ करने का किया आग्रह

NPG.NEWS
रायपुर, 11 अक्टूबर 2021। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने राजनाथ सिंह से छत्तीसगढ़ के भाजपा संगठन एवं राजनीतिक विषयों को लेकर बात की। रक्षा मंत्री से चर्चा के दौरान उन्होंने चकरभाठा में प्रस्तावित रक्षा विभाग की छावनी को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया। लगभग आघें घंटे की चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने अन्य विषयों एवं मुद्दो पर राजनाथ सिंह से चर्चा।
Next Story
